सलमान के घर गणपति पूजा पर पहुंची कैटरीना!
सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच अनबन की खबरें काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं लेकिन यूं लग रहा है कि गणपति के सलमान खान के घर विराजते ही सलमान और कैटरीना के बीच की दूरियां भी कम हो गयी हैं और अब दोनों फिर से एक दूसरे के करीब आने लगे हैं। इस दोस्ती की शुरुआत हुई आज जब कैटरीना कैफ को सलमान खान की बहन अविरा के घर देखा गया गणपति पूजन के दौरान। खबर के अनुसार गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन सलमान खान के घर आज 10 सितंबर को शाम के वक्त गणपति पूजा के समय कैटरीना कैफ गुलाबी और ब्लैक रंग की इंडियन ड्रेस में नज़र आईं।
कैटरीना कैफ के सलमान खान के घर गणपति पूजन के लिए पहुंचने की खबर पब्लिश की है बिस्कुट डॉट कॉम ने। वेबसाइट के अनुसार सलमान खान की बहन अल्विरा के बांद्रा में उपस्थित घर में गणपति स्थापित किये गये हैं और आज रात को कैटरीना कैफ को सलमान खान की बहन के घर पर गणपति पूजने के समय देखा गया। सलमान खान ने कैटरीना कैफ को गणपति पूजन के लिए इनवाइट भेजकर ये तो साबित कर दिया है कि वो अब कैटरीना कैफ से नाराज नहीं हैं और उन्हें माफ करके फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं साथ ही कैटरीना ने भी इस इनविटेशन को एक्सेप्ट करके ये जता दिया कि वो भी सलमान खान से नाराज नहीं हैं।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस दोस्ती के बारे में जानकर उनके फैन्स भी काफी खुश हो रहे हैं कि चलो सलमान और कैटरीना की दोस्ती हो गयी अब हो सकता है कि जल्द ही दोनों को फिर से किसी फिल्म में साथ देखने को मिले।


Click it and Unblock the Notifications