'रेस 3' का नया पोस्टर रिलीज, साकिब सलीम का 'एंग्री यंग मैन' First LOOK
सलमान खान ने इस पूरे हफ्ते फैंस को रेस 3 के किरदारों से परिचय कराया है। 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेस 3 का पांचवा पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज, बॉबी देओल, डेजी शाह के बाद अब साकिब सलीम का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस पोस्टर में साकिब काफी गंभीर गुस्से से भरे नजर आ रहे हैं।
'हाउसफुल 4' से जुड़े तीन और एक्टर्स, अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी धमाका!
सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- Suraj: the angry young man ... यानि की फिल्म में साबिक सलीम का नाम है.. सूरज.. और वह एक गंभीर किरदार निभा रहे हैं। साथ ही धमाकेदार एक्शन करते भी दिखेंगे।

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 ईद पर.. यानि की 15 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म से अब सिर्फ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आना बचा है। जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। साकिब सलीम की बात करें तो यह उनकी पहली बिग बजट मल्टी स्टारर फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications