इस एक्ट्रेस के साथ वेलेंटाइन्स डेट पर गए सलमान, वीडियो सोशल मीडिया में VIRAL
बीते दिन 14 फरवरी को लोगों ने अपने लवर्स के साथ खूबसूरत पल बिताए और ऐसे में बॉलीवुड के स्टार्स भी पीछे नहीं रहे है। आपको बता दे कि आपके चहेते सुपरस्टार्स के साथ साथ दबंग एक्टर सलमान खान ने भी कल वेलेंटाइन्स डे मनाया है। जी हां ये हम नहीं कह रहे है बल्कि सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद इस बात को कुबूल कर रहे है और वो अपनी नई वेलेंटाइन के साथ बैठे है।
जीं सलमान खान ने इस बार का वेलेंटाइन्स डे रेस 3 की हीरोइन जैकलिन फर्नांडीज के साथ मनाया है। इस बात को लेकर चौकिए नहीं क्योंकि सलमान खान इस वीडियो में मजाक करते हुए नजर आ रहे है और कह रहे है कि उनको नई वेलेंटाइन मिल गई है और वो इस समय वेलेंटाइन डेट पर है। सलमान खान का इतना कहना होता है और जैकलिन काफी खुश हो जाती है।

इतने में सलमान अपने जाने पहचाने अंदाज में वेलेंटाइन्स डेट बोलकर एक डेट यानि खजूर उठाते है और कहते है ये है मेरी वेलेंटाइन्स डेट है। सलमान का इतना कहना होता है और जैकलिन जोरों से हंसने लगती है। सलमान खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है और हमेशा अपनी बात और मजाक खुलकर करते है।
हालांकि सलमान खान की वेलेंटाइन्स की बात करें तो उसकी लिस्ट काफी लंबी है। हालांकि अभी सलमान खान की जिंदगी में कोई नहीं पर फिर से उनका नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ रहा है। लेकिन आज हम बात करेगे उन हसीनाओं की जो सलमान खान की वेलेंटाइन रह चुकी है।
लेकिन इस वक्त इनमे से कोई भी उनके साथ नहीं है। आप उनमे कुठ लड़कियो का नाम तो जानते है पर उनमे से कुछ ऐसी भी है जो इतना फेमस नहीं हुई थी। आइए जानते है सलमान खान की वेलेंटाइन की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











