अपने नए फोटोग्राफर से सलमान ने कराया इंट्रोड्यूस..देखते रह जाएंगे आप
सलमान खान का अपना एक अलग ही अंदाज है जो बिल्कुल अलग है। रियल लाइफ हो या रील सलमान खान कुछ भी करें छा जाते हैं। इस बार सलमान खान ने अपने नए फोटोग्राफर को अपने फैन्स से इंट्रोड्यूस करवाया है जो बेहद दिलचस्प है।
जी हां सलमान खान ने अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके ठीक पीछे उनके फोटोग्राफर खड़े नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान खान को ऐसा करने की जरुरत क्यों पड़ी। तो ये रही सलमान खान और उनके फोटोग्राफर की तस्वीर जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे।

क्यों चौंक गए ना..जी हां वरुण धवन के साथ अपनी तस्वीर सलमान खान ने पोस्ट की है और उसका कैप्शन लिखा है कि 'मेरा नया फोटोग्राफर कैसा लगा'। जाहिर है जब एक ही फ्रेम में सलमान खान और वरुण धवन हो तो तस्वीर में कुछ भी किसी को क्यों बुरा लगेगा।
सलमान खान वरुण धवन के खास तौर पर बेहद फेवरिट हैं। सलमान खान की फिल्म जुड़वा की रीमेक/सीक्वल भी उन्होंने की जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और लोगों ने काफी पसंद किया। फिलहाल सलमान अपनी अगली फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications