#ATTENTION: सलमान खान की नई फिल्म का पहला पोस्टर देखा?
सलमान खान प्रोडक्शन्स अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुट गया है। फिल्म का नाम है फ्रीकी अली और फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सलमान खान। वहीं फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सोहेल खान।
फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अरबाज़ खान अहम किरदारों में दिखाई देंगे और सलमान खान ने फिल्म का पहला पोस्टर ट्वीट किया है।

फ्रीकी अली का ट्रेलर लॉन्च रविवार को फ्रेंडशिप डे पर होगा और इस मौके पर सलमान, अरबाज और सोहेल तीनों ही मौजूद रहेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म का टाइटल रोल निभा रहे हैं और वो खान भाइयों से मिल रहे समर्थन से बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ी बात है कि सलमान भाई मेरी फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। तीनों खान भाइयों का फिल्म के लिए समर्थन काफी अच्छा है। फिल्म के बारे में बात करते हुए सोहेल खान ने बताया कि अरबाज़ भाई और मैं फिल्म का हिस्सा हैं, जबकि सलमान भाई परिवार का हिस्सा हैं।
यह पूछने पर कि उनकी फिल्म नवाज को हीरो बना देगी? इसपर उन्होंने जवाब दिया कि नवाज़ ग्रेट एक्टर हैं, मेरे लिए कोई भी एक्टर जो एक बड़ा किरदार निभा रहा है, वह हीरो से पहले है। मेरी बेहतरीन कास्ट और क्रू ने मेरे काम को आसान बना दिया है।
सलमान खान ने ट्वविटर पर भी सोहेल खान का स्वागत करते हुए ट्वीट किया जिसमें उनकी साथ की तीन फिल्मों के नाम थे - जय हो, हेलो ब्रदर और पार्टनर।
सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज़ खान, इससे पहले दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हेलो ब्रदर और प्यार किया तो डरना क्या। दोनों ही फिल्मों के डायरेक्टर सोहेल खान थे, जबकि फिल्म के हीरो थे सलमान खान और सपोर्टिंग कास्ट में थे सोहेल खान।
फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ एमी जैक्सन काम करने वाली हैं। एमी को पहले सलमान खान की किक के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन वो शंकर की फिल्म आई कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने सिंह इज़ ब्लिंग में अक्षय कुमार के अपोज़िट काम किया।
फ्रीकी अली के लिए पहले चित्रांगदा सिंह को अप्रोच किया गया था। चित्रांगदा सलमान खान के काफी करीब मानी जाती हैं और उनसे करियर एडवाइज़ भी लेती हैं। लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया।
फ्रीकी अली एक गोल्फर की कहानी है जो खेल के बारे में कुछ नहीं जानता है लेकिन अपने प्यार को जीतने के लिए उस खेल का बादशाह बन जाता है।
फिल्म 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ की बार बार देखो को कड़ी टक्कर देगी। पहली इसलिए कि फिल्म से सलमान जुड़े हैं, दूसरा फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हैं और तीसरा, बार बार देखो का ट्रेलर लोगों को खासा पसंद नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications








