..................... Salman Khan introduces Daisy Shah, Race 3 new poster - Hindi Filmibeat

सलमान की 'रेस 3'.. नया पोस्टर रिलीज, डेजी शाह का दमदार First LOOK

सलमान खान स्टारर साल 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेस 3 का चौथा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज, बॉबी देओल के बाद अब डेजी शाह का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस पोस्टर में डेजी शाह काफी ग्लैमरस लेकिन एक्शन अंदाज में नजर आ रही हैं।

सलमान खान और बॉबी देओल में कंफ्यूज ये सुपरस्टार!

सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- Sizzling Sanjana waiting to explode ... यानि की फिल्म में डेजी शाह का नाम है.. संजना। तस्वीर से साफ है कि फिल्म में डेजी भी एक्शन करते दिखेंगी। सूत्रों की मानें तो डेजी का किरदार अनिल कपूर के इर्द गिर्द घूमता दिखेगा। याद दिला दें.. रेस और रेस 2 में भी एक किरदार ऐसा गढ़ा गया था, जिसे अनिल कपूर ने नजदीक दिखाया जाता है।

Daisy Shah

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 ईद पर.. यानि की 15 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म से अब सिर्फ अनिल कपूर और साकिब सलीम का फर्स्ट लुक आना बचा है। जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। डेजी शाह की बात करें तो जय हो के बाद यह उनकी सलमान के साथ दूसरी फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X