..................... Salman Khan introduces Chulbul Pandey's new father - Late actor Vinod Khanna's replacement - Hindi Filmibeat

Just In: दबंग 3 की स्टारकास्ट, सलमान खान ने डाला वीडियो, मिलवाया इस नए स्टार से

By Staff

सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ हो रही है और अब एक नए वीडियो के साथ सलमान खान ने अपने नए पिता को दर्शकों से रूबरू करवाया है। दरअसल, फिल्म में चुलबुल पांडे के पिता का किरदार निभा रहे थे दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना। अब उनके निधन के बाद उनका किरदार उनके भाई प्रमोद खन्ना निभाएंगे।

सलमान खान ने एक वीडियो जारी किया जहां तस्वीर में चुलबुल पांडे और उनके पिता प्रजापति पांडे जी नज़र आ रहे हैं। इसके बाद सलमान खान, प्रभुदेवा और सोनाक्षी सिन्हा ने प्रमोद खन्ना को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा कि प्रमोद खन्ना सर अब से फिल्म में विनोद खन्ना सर का किरदार निभाएंगे।

View this post on Instagram

Introducing Pramod Khanna . . #Dabangg3 @aslisona @prabhudheva

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

गौरतलब है कि दबंग 3 इस साल दिसंबर में रिलीज़ हो रही है। खबर है कि 21 दिसंबर को दबंग 3 रिलीज़ हो रही है जिसके बाद 27 दिसंबर को अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़ भी रिलीज़ हो रही है। यानि कि बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा।

जहां तक रहा फिल्म का सवाल तो फिल्म में सलमान खान 20 साल के लड़के के किरदार में दिखेंगे और फिल्म की कहानी दबंग के प्रीक्वल में भी जाएगी यानि कि एक लड़का चुलबुल पांडे कैसे बना, इसकी कहानी। फिल्म में इसीलिए चुलबुल पांडे की मरी हुई मां, डिंपल कपाड़िया की भी एंट्री हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X