रेस 3 का तीसरा धमाका, बॉबी देओल का जबरदस्त First LOOK
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेस 3 से तीसरा धमाका किया गया है। सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज के बाद अब बॉबी देओल का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस पोस्टर में बॉबी देओल को दमदार एक्शन अवतार में दिखाया गया है।
1000 करोड़ी 'महाभारत'.. फिल्म से जुड़ा ये बड़ा नाम!
सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- Yash : The Main Man.. यानि की फिल्म में बॉबी देओल का नाम है.. यश। तस्वीर से साफ है कि फिल्म में बॉबी धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगे। हाथ में पिस्पौल लिए बॉबी का एक्शन अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 ईद पर.. यानि की 15 जून को रिलीज होने वाली है। सलमान, जैकलीन और बॉबी देओल के बाद.. अब अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम का फर्स्ट भी रिवील किया जाएगा।
फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने बॉबी देओल की एंट्री पर बयान दिया है कि फिल्म में बॉबी काफी अलग अंदाज में नजर आएंगे। रेस 3 के लिए बॉबी ने काफी ट्रेनिंग भी ली है और कई घंटे जिम में बिताएं हैं।


Click it and Unblock the Notifications