Breaking: सलमान खान ने रिलीज़ किया भारत का पहला टीज़र, ईद 2019 पर धमाका तय
आज एक तरफ जहां अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते की चर्चा हो रही थी वहीं सलमान खान ने ये लाइमलाइट चुराकर एक ज़ोरदार धमाका कर दिया है। दरअसल, सलमान खान ने भारत का पहला टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में है शानदार बैकग्राउंड म्यूज़िंक और फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान।
इसी के साथ टीज़र में है सलमान खान आवाज़ में भारत का पहला डायलॉग - बाऊजी कहते थे कुछ रिश्ते खून के होते हैं और कुछ ज़मीन के। मेरे पास दोनों थे। गौरतलब है कि भारत ईद 2019 में धमाका करने वाली है।

अली अब्बास ज़फऱ और सलमान खान ने अचानक फैन्स को ये तोहफा दिया और हर कोई चौंक गया क्योंकि किसी को भनक भी नहीं थी कि भारत का टीज़र इस तरह से लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि सलमान का ये सरप्राइज़ फैन्स को काफी पसंद आया।
Kuch Rishte Zameen se hote hai, Aur kuch Khoon se.. Mere Paas Dono Thee ! कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो थे !@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife #KatrinaKaif #Tabu @DishPatani @WhoSunilGrover @norafatehi @nikhilnamit @reellifeprodn @tseries pic.twitter.com/myeyEpWdPx
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 15, 2018
सलमान खान की भारत, मालटा में अपनी शूटिंग शुरू कर चुकी है। फिल्म का शूटिंग शेड्यूल आठ से दस दिन का होगा। बल्कि भारत की नई हीरोइन कैटरीना कैफ ने ही टीम को ये लोकेशन सुझाई जो कि उन्हें काफी पसंद आई थी। काला हिरण शिकार मामले के कारण, सलमान को हर बार भारत से बाहर जाने के लिए कोर्ट से इजाज़त लेनी होगी।
फिल्म एक कोरियन ड्रामा - ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के दौरान बनी एक कहानी है। माना जा रहा है कि फिल्म का नाम बदलकर हिंदुस्तान किया जा सकता है। एक बात तो तय है कि फिल्म में देशभक्ति का फ्लेवर मिलेगा।
वैसे जानिए देशभक्ति फ्लेवर में सराबोर कुछ बेहतरीन फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications