जबरदस्त.. सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म 'लवरात्रि'.. Hint- धमाकेदार डेब्यू
नहीं.. नहीं.. बतौर एक्टर नहीं.. बल्कि बतौर प्रोड्यूसर यह सलमान खान की अगली फिल्म होगी.. जिसका नाम है- लवरात्रि। इस फिल्म से सलमान खान के बहनोई.. यानि की अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
बीच में ही लटक गई.. सलमान की 'टाईगर जिंदा है'.. फैंस निराश!
यह एक लव-स्टोरी होगी, जिसका निर्देशन करेंगे अभिराज़ मीनावाला। इस फिल्म के साथ अभिराज बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर शुरुआत करने जा रहे हैं। वो अली अब्बास जफर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

सलमान खान ने कंफर्म किया है कि साल 2018 की फरवरी से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि साल के अंत में फिल्म रिलीज हो जाएगी। यह एक गुजरात में बनी लव स्टोरी होगी। फिल्म में एक्ट्रेस कौन होंगी.. यह अभी फाइनल नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications