#VeryBAD: सुपरस्टार हैं तो क्या.. सलमान खान ने कर दी, इन स्टार्स की INSULT
अरिजित सिंह ने फेसबुक पर सलमान खान के लिए माफीनामा क्या लिखा.. सब हैरान रह गए। कहीं ना कहीं, ये पोस्ट सलमान खान पर मजाक भी था। क्योंकि सलमान खान खुद कई बार सिंगर्स की इंसल्ट कर चुके हैं। जिसे अरिजित ने ना कहते हुए कह डाला।
खैर, ना ये बातें अरिजित सिंह के फैंस को पसंद आई, ना ही आम बॉलीवुड फैन। जिसका सोशल मीडिया पर जोरदार रिएक्शन देखने को मिला। बता दें, कुछ फैंस ने तो सलमान खान को ओवररेटेड और घमंडी एक्टर तक कह डाला। विश्वास नहीं होता.. तो यहां पढ़े- 'घमंडी और OVERRATED हैं सलमान खान.. माफी मांगने की जरूरत नहीं..'
गौरतलब है कि सलमान खान की इंसल्ट समझी जाए.. या अरिजित सिंह की.. यह समझने वाले पर निर्भर करता है। लेकिन बता दें, सलमान खान कई बार बॉलीवुड कलाकारों को ऐसी बातें कह चुके हैं, जो शायद उन्हें नहीं कहना चाहिए था।
[#VeryBad: जब अभिषेक बच्चन ने किया ऐश्वर्या राय को शर्मिंदा..]
सोनू निगम से लेकर एआर रहमान तक के साथ कंट्रोवर्सी में सलमान खान का नाम आ चुका है। लिहाजा, सलमान खान बॉलीवुड से सुपरस्टार या ब्लॉकबस्टर हीरो होंगे। लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई कलाकार उनके सामने प्लीज प्लीज करता नजर आए..
यहां देंखे किन किन कलाकारों को शर्मिंदा कर चुके हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications

