2020 ईद पर नहीं होगा सलमान खान VS अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ ने दिलाया भरोसा
जबसे रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट का एलान किया है, फैंस हैरान हैं। दरअसल, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 2020 ईद पर रिलीज हो रही है। वहीं, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म 'इंशाल्लाह' भी ईद 2020 में ही रिलीज होने वाली है। यानि की दोनों फिल्मों के बीच धमाकेदार क्लैश होने वाले है।
जाहिर है इस क्लैश का सुनकर सभी लोग हैरान थे। आखिर सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की टक्कर रोज रोज नहीं होती। लेकिन बता दें, हाल ही में कैटरीना कैफ ने भरोसा दिलाया कि दोनों फिल्में आपस में क्लैश नहीं होगी।

एक इंटरव्यू के दौरान कैट ने कहा, सलमान फिल्मों के मामले में हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं, वह अक्षय कुमार से बहुत प्यार करते हैं, रोहित शेट्टी को बहुत मानते हैं। इसीलिए मुझे नहीं लगता कि वह अपनी फिल्म सूर्यवंशी के साथ क्लैश करेंगे।
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा काफी पहले ही कर दी है। जबकि सलमान खान- आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' की रिलीज डेट की फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सलमान ने एक, दो इंटरव्यू में साफ कहा है कि दबंग 3 दिसंबर में रिलीज होगी, जबकि इंशाल्लाह ईद पर।


Click it and Unblock the Notifications