रितिक के बाद सल्लू को सेट पर लगी चोट

खबर आयी है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म मेंटल की शूटिंग को दौरान घायल हो गये हैं। उनके दाहिने पैर में चोट लगी है। वनइंडिया संवाददाता सोनिका मिश्रा के मुताबिक फिलहाल सलमान की चोट गहरी नहीं है लेकिन फिर भी सलमान खान के पैर में मोच आने से उन्हें तकलीफ हो रही है जिसके कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

सलमान खान को चोट सोमवार को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग करते वक्त लगी है। वैसे यह दूसरा मौका है कि जब सलमान खान को मेंटल की शूटिंग के वक्त चोट लगी है, इससे पहले उन्हें हाथ में चोट लगी थी।

इससे पहले रितिक रोशन को भी फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी, खैर उनकी चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें बाद में ब्रेन सर्जरी करवानी पड़ी लेकिन फिलहाल आप लोग घबराइये नहीं सलमान खान के साथ कोई गंभीर बात नहीं हुई है।

आपको बता दें कि मेंटल सलमान खान के छोटे भाई सोहैल खान बना रहे हैं। फिल्म में डेजी शाह और सना खान मुख्य रोल में हैं सलमान खान के साथ इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने का प्लान है सलमान खान का।

वैसे इन दिनों लगता है कि फिल्मी सितारों को किसी की नजर लग गयी है, तभी तो फिल्म में खतरनाक स्टंट हो ना हो, वो चोटिल हो जाते हैं। खैर चोट खाना किसी भी हीरो-हिरोईन के लिए प्रोफेशन के हिसाब से काफी अच्छा है क्योंकि इसकी वजह से फिल्म जरूर हिट हो जाती है। हो सकता है कि सलमान की चोट से उनकी फिल्म मेंटल भी सौ करोड़ के क्लब में पहुंच जाये।

आईये आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो शूटिंग के वक्त घायल हुए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X