अली अब्बास ज़फर की भारत के सेट पर चोटिल हुए सलमान खान, ठप पड़ गई शूटिंग
सलमान खान अली अब्बास ज़फर की भारत की शूटिंग कर रहे हैं। एक फाइट सीन के दौरान, सलमान खान चोटिल हो गए और वापस मुंबई लौट गए। चोट कहां, कैसे और कितनी लगी, इसकी जानकारी, फिलहाल किसी को नहीं है। हालांकि सलमान खान एक प्रोफेशनल आदमी हैं इसलिए जैसे ही उनकी हालत में सुधार हुआ वो वापस पंजाब पहुंचे और शूटिंग शुरू कर दी।
गौरतलब है कि सलमान खान आजकल, अपनी फिल्म की शूटिंग तेज़ी से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। अली अब्बास ज़फर स्टारर भारत, 2019 में ईद पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म अपनी शूटिंग के आखिरी शेड्यूल में चल रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तबू, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में सलमान खान की कहानी एक आदमी के जीवन के 1940 से अब तक की कहानी होगी और इसके लिए सलमान खान फिल्म में कई रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और तबू सलमान के माता पिता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म सलमान का इमोशनल पक्ष बाहर लेकर आएगी जिसे सलमान और दर्शक, दोनों एक तरह के चैलेंज के तौर पर ले रहे हैं।
हाल ही में फिल्म की शूटिंग से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे फैन्स सलमान खान का एंट्री सीन बता रहे हैं। इस सीन में सलमान खान भयंकर तूफान में शूटिंग कर रहे हैं। वैसे आपको याद दिलाते हैं सलमान के बेस्ट एंट्री सीन -


Click it and Unblock the Notifications