...तो सलमान खान ने सुधार ही ली अपनी ये MISTAKE...पर ऐसी गलती हुई क्यों!
सलमान खान के ट्यूबलाइट पोस्टर में एक बहुत ही नई बात थी। या फिर यूं कहिए कि ये सलमान खान की बजरंगी भाईजान की गलती थी जो अब जाकर उन्होंने ट्यूबलाइट में सुधार ली है!
बड़ी बात ये नहीं है कि सलमान खान से गलती हुई, मुद्दा ये है कि सलमान खान से गलती हुई कैसे? नहीं यूं तो वो गलतियों का पिटारा है लेकिन एक मामले में जहां वो बिल्कुल सही रहते हैं वो है परिवार।
दरअसल, सलमान खान के नए ट्यूबलाइट पोस्टर में उनके साथ, उनकी मां का नाम भी प्रोड्यूसर में शामिल है। अब ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि ऐसा नहीं है कि सलमान खान मम्मी को भूल जाएं।

पर अब अचानक सलमान ने मम्मी का नाम क्यों जोड़ा है, इसके पीछे हो सकता है कि फिल्म से जुड़ा कोई कारण हो। क्योंकि बजरंगी भाईजान, चिल्लर पार्टी, फ्रीकी अली, हीरो किसी भी फिल्म के पोस्टर पर सलमान खान की मां सलमा खान का नाम नहीं था।
हां, बजरंगी भाईजान के क्रेडिट में ज़रूर सलमा खान का नाम था। अब जितना ज़्यादा अपने परिवार से सलमान खान नज़दीक हैं, हो सकता है कि ये कोई सोचा समझा कदम हो!
वैसे आजकल सलमान के सारे पारिवारिक मामले उल्टे पड़ जा रहे हैं। अरबाज़ खान को दबंग 3 से दूर रखना हो या फिर अर्पिता खान का उनसे नाराज़ होना।
लेकिन फिर भी ये बॉलीवुड का हम साथ साथ हैं वाला परिवार है, जहां चीज़ें कितनी भी गलत हो, बाद में जाकर ठीक हो ही जाती हैं।
हमें तो लगता है कि सलमान खान पर परफेक्ट सूरज बड़जात्या फिल्म बन सकती है। कारण भी बता ही देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












