साउदी अरब में दिखा मेगास्टार सलमान खान का जलवा, ट्विटर पर फैंस ने कहा 'इसे कहते हैं स्टारडम'

मेगास्टार सलमान खान का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है और इसकी झलक कुछ कुछ समय पर देखी जा सकती है। ट्विटर पर कभी कभी देखा जाता है कि बिना किसी कारण के सलमान खान नाम ट्रेंड करता रहता है। इस वक्त सलमान खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और इसका कारण है उनका द-बैंग टूर। जी हां, सलमान खान इस वक्त साउदी अरब में हैं और ट्विटर पर उनकी परफॉर्मेंस साझा करते हुए फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

साउदी अरब में सलमान खान के होने को लेकर ट्विटर पर #SalmanKhanInSaudiArabia ट्रेंड कर रहा है। जो तस्वीरे फैंस के द्वारा साझा की जा रही है उसकी झलक देखकर आप दंग रह जाएंगे क्योंकि विदेश में भी उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है।

salman khan, सलमान खान

सलमान खान को देखने के लिए कई हजार दर्शक आए थे। ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक फैन ने लिखा था कि इस कंसर्ट में करीब 80 हजार लोग मौजूद थे और सभी सलमान खान को देखने के लिए आए थे।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान खान की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है। फैंस किस तरह से सलमान खान को लेकर पोस्ट कर रहे हैं, देखिए एक झलक..

स्टारडम

स्टारडम

इस तस्वीर को साझा करते हुए फैन ने लिखा है, इसको कहते हैं सच्चा स्टारडम। #SalmanKhan #SalmanKhanInSaudiArabia इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सलमान खान को देखने कितने लोग आए थे।

हजारों की तादात

हजारों की तादात

इस फैन ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है. हजार की नहीं बल्कि दसियों हजार की भीड़ उस वक्त जमा हो गई थी जब मेगास्टार सलमान खान की एंट्री हो रही थी। #RiyadhSeason

सच्चा राजा

सच्चा राजा

अगर आप असली राजा हैं तो फिर आपको राज्य की जरूरत नहीं होती, आप जहां खड़े हो जाते हैं वहीं आपका राज हो जाता है। हैशटैग सलमान खान साउदी अरब में।

इस यूजर ने लिखा

इस यूजर ने लिखा

इस यूजर ने लिखा.. सलमान खान स्टारडम के ब्रांड एंबेसेडर हैं, उन्होने बाहरी देशो में भी ख्याति हासिल की है। जिस तरह की गूंज यहां सुनाई देती है वो निश्चित ही भारत के लिए गर्व की बात है।

10 हजार का टिकट

10 हजार का टिकट

'इस शो का टिकट भारत के रुपए के हिसाब से 10 हजार का है, इतनी भीड़ है, ब्लॉबस्टर शो।' सलमान खान के फैंस इसी तरह से उनका साथ देते हैं। सलमान खान काफी जल्दी भारत वापस लौटेंगे और अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरु करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X