बिग बॉस सलमान ने किया भगवान शिव का अपमान, रिपोर्ट दर्ज!

बिग बॉस 7 के होस्ट सलमान खान एक और पुलिस केस में फंस गये हैं। इस बार उनपर भगवान शिव का अपमान करने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। केस के अनुसार सलमान खान ने बिग बॉस के प्रमोशन के दौरान अपने दो रुप दिखाए थे। एक रुप में उनहोंने सफेद कपड़े पहनकर बिग बॉस के घर के जन्नत भाग को दर्शाया था तो दूसरे रुप में उन्होने काले कपड़े पहनकर अपने हाथों में एक त्रिशूल पकड़ा था। सलमान के हाथों के इस त्रिशूल को देखकर लोगों ने कहा कि त्रिशूल हिंदुओं के भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। लेकिन सलमान खान ने इस त्रिशूल को लेकर जहन्नुम को रिप्रेसेंट किया है। इस तरह से सलमान खान ने हिंदुओं के धार्मिक सेंटीमेंट को ठेस पहुंचाई है।

सलमान खान के बिग बॉस 7 के खिलाफ जिसने केस दर्ज कराया है उसका नाम है हेमंत पाटिल और हेमंत एक एक्टिविस्ट है। हेमंत के अनुसार सलमान खान के इस तरह से त्रिशूल को लेकर जहन्नुम को रिप्रेसेंट करने से हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं। हेमंत ने बिग बॉस के प्रोड्यूसर्स और सलमान खान के खिलाफ इस केस को दर्ज कराया है। अब देखना ये है कि सलमान खान और शो के प्रोड्यूसर्स इस रिपोर्ट के जवाब में क्या करते हैं। फिल्हाल तो बिग बॉस को इस पुलिस रिपोर्ट के चलते भी काफी पब्लिसिटी मिल रही है। वैसे भी बिग बॉस को लेकर हर साल कुछ ना कुछ तो पंगे होते ही हैं और इसी बहाने बिग बॉस की फ्री पब्लिसिटी भी होती है।

बिग बॉस 7 अभी तक तो सभी रियैलिटी शो में नंबर वन पोजीशन में है और इस तरह की लगातार कॉंट्रोवर्सीज होती रहीं तो ये शो इस साल का सबसे हिट शो बन जाएगा। क्योंकि विवादों के चलते ही शो की टीआरपी भी बढ़ती है और व्यूवरशिप भी। सलमान खान फिल्हाल इस केस पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन शो के प्रोड्यूसर्स का कहना है कि वो जल्द से जल्द इसपर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X