'गजनी' में सलमान खान.. बोनी कपूर ने किया तगड़ा खुलासा, बदल जाता बॉलीवुड का नजरिया!

Salman Khan in Ghajini: मेगास्टार सलमान खान काफी जल्दी फिल्मों में तगड़ी वापसी की तैयारी कर रहे हैं। कुछ समय से लगातार वो अच्छी फिल्म की तलाश में हैं क्योंकि फिल्म वैसी कमाई नहीं कर रहीं जिसके लिए भाईजान जाने जाते हैं।
लेकिन इस वत्त उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि शायद आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि आमिर खान की फिल्म में गजनी में पहले सलमान खान नजर आने वाले थे।
जी हां, साल 2008 में आई गजनी ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और आमिर खान की इमेज को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था। इस फिल्म को लेकर निर्माता बोनी कपूर ने कुछ अहम खुलासे किए हैं।
सलमान खान थे पहले पसंद
बोनी कपूर ने बताया की सलमान खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे और उनके पास फिल्म का ऑफर भी गया था। बोनी ने हाल ही में खुलासा किया कि सलमान खान के साथ वो गजनी बनाना चाहते थे। लेकिन ये मामला आगे बढ़ा तो किसी कारण से ये प्रोजेक्ट आमिर खान को मिला, और उसके बाद की कहानी तो सभी जानते हैं। बोनी कपूर ने बताया कि इस फिल्म को सलमान खान के सा पर्दे पर उतारने का मौका गंवाने का अफसोस है। वो एक ऐसी कहानी थी जो बॉलीवुड के नजरिए को पूरी तरह से बदल देती।
वर्कफ्रंट
सलमान खान फिलहाल फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता काफी मेहनत कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी शानदार होने वाला है। गीतकार समीर अंजान ने खुलासा किया था कि सलमान खान पर पहली बार देशभक्ति के गाने बनने जा रहे हैं और यकीनन आज तक के सबसे बेहतरीन गाने होंगे। सलमान खान के फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











