सलमान ने मछुआरों को धमकी दी या नहीं!

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान ने साल 2011 में मुंबई के बांद्रा में दो कॉटेज खरीदे थे। इन कॉटेज से सीधे समंदर का व्यू दिखाई देता था। लेकिन एक दिन सलमान खान ने देखा कि कुछ मछुआरे उनके कॉटेज के सामने दिखने वाले समंदर के किनारे पर कुछ मछुआरों ने मछली पकड़ने का जाल डाल रखा है और साथ ही अपनी नाव भी किनारे पर खड़ी कर रखी है। सलमान खान जो कि एक बार गुस्सा आने पर किसी को नहीं बख्शते ने तुरंत ही अपने बॉडीगार्ड को जाकर इन मछुआरों को वहां से अपनी नाव और अपना जाल हटाने को कहा। कुछ मछुआरों ने इस बात का विरोध किया तो सलमान के बॉडीगार्ड ने उन्हें धमकी दे डाली।

इस घटना के बाद ही मछुआरों ने सलमान खान के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर ना लिखकर सिर्फ एक अननोन शिकायत लिख ली। उसके बाद साल 2012 में एक बार फिर से मछुआरों ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस स्टेशन में लिखाई लेकिन इस बार फिर से पुलिस ने सलमान के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया और अब ये बात मीडिया तक पहुंच गयी है। खबर है कि बांद्रा के असिस्टेंट कमिश्नर को मछुआरों ने लिखित में शिकायत दी है कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें फिर से धमकी दी है।

इस खबर के मीडिया में आने के बाद से ये खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सब सिर्फ सलमान खान को ब्लैकमेल करने का जरिया है। सलमान खान तो लोगों का इतना ख्याल रखते हैं और उनकी मदद करते हैं भला वो ये क्यों करेंगे। इसके अलावा कुछ का कहना है कि सलमान खान बड़े आदमी हैं इसलिए छोटे और गरीब लोगों के साथ इस तरह व्यवहार करते हैं। लेकिन अभी भी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि सलमान ने सच में ऐसा कुछ किया है। बात ये दो साल पहले की है लेकिन आज जाकर ये सुर्खियां बटोर रही है। तो कहीं ना कहीं तो इस बात में कुछ घपला हो सकता है। क्योंकि सलमान खान से जुड़ी हर छोटी से छोटी खबर जब मीडिया की नज़रों से नहीं बच पाती तो आखिर ये बात अभी तक क्यों छुपी हुई थी? अब सच क्या है और झूठ क्या ये तो वक्त ही बताएगा फिल्हाल हम तो यहीं कहेंगे कि सलमान खान को अपने गु्स्से पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X