POSTER: सलमान खान की नई 'बजरंगी' फिल्म.. फैंस के लिए खास सरप्राइज!
फिल्म बजरंगी भाईजान में हनुमान भक्त बनने के बाद अब सलमान खान खुद हनुमान बने दिखेंगे। देंखे वीडियो।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में हनुमान भक्त सलमान खान को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में सलमान सच्चे हनुमान भक्त बने थे, जो ना झूठ बोलता है, ना किसी का कुछ बुरा करता है। बहरहाल, हनुमान भक्त बनने के बाद अब वो खुद ही हनुमान का रोल करेंगे। हैरान रह गए!
अरे.. दरअसल, सुधीर मिश्रा भगवान हनुमान पर बन रही एक एनिमेशन फिल्म 'हनुमान द दमदार' को डायरेक्ट कर रहे हैं। और इस फिल्म में हनुमान के लिए सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। जी हां, यह सच है..

दरअसल, इस फिल्म में सलमान खान भगवान हनुमान को आवाज देने वाले हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। [नीचे देंखे वीडियो]
इतना ही नहीं, बल्कि सलमान फिल्म के बीच-बीच में 'मैं हूं हनुमान तेरा' गुनगुनाते भी सुनाई देंगे। हमम्म.. कोई शक नहीं कि सलमान खान फैंस के लिए यह बेहतरीन सरप्राइज होगा। बहरहाल, यहां जानें सलमान खान से पहले कौन कौन से बॉलीवुड एक्टर बन चुके हैं एनिमेशन फिल्मों की आवाज-


Click it and Unblock the Notifications