अरे वाह.. तो अचानक ही इस फिल्म में FINAL हो गए सलमान खान!
सलमान खान के दोस्त और निर्देशक महेश मांजरेकर ने कहा कि मैं सलमान खान को अपनी मराठी फिल्म में लेना चाहता हूं। यदि सलमान हां कहें तो।
सलमान खान सुपरस्टार तो हैं ही.. लेकिन साथ ही एक अच्छे दोस्त भी हैं। सलमान और महेश मांजरेकर काफी नजदीकी मित्र हैं और एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में दिख चुके हैं। जैसे कि दबंग, वांटेड, बॉडीगार्ड, रेडी.. हाल ही में एक इवेंट के दौरान महेश मांजरेकर ने कहा कि वे सलमान खान अपनी मराठी फिल्म में लेना चाहते हैं।
[100 करोड़ क्लब.. टॉप 5 सुपरस्टार्स.. सलमान, शाहरूख, अक्षय.. और..]
निर्देशक ने कहा, सलमान को अपनी मराठी फिल्म में हिस्सा बनाकर मुझे बेहद खुशी होगी। मैं फिलहाल एक कहानी की तलाश में हूं। लेकिन सलमान तो फाइनल हैं..

और वहां बगल में खड़े सलमान खान ने भी थप्स अप करते हुआ.. बिल्कुल.. इतना ही नहीं, बल्कि महेश मांजरेकर ने कहा कि सलमान का कोई कैमियो या स्पेशल एपियरेंस नहीं होगा.. बल्कि यह पूरी फिल्म उन्हीं की होगी। जैसे ही कहानी फाइनल होती है तो फिल्म पर काम शुरू किया जाएगा।
हम्मम.. यानि की सलमान खान के मराठी फैंस को जल्द ही एक धमाकेदार दबंग सरप्राइज मिल सकता है। बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications