सलमान खान ने किया इग्नोर, रवि किशन वीरगति की एक्ट्रेस पूजा डडवाल के लिए आए आगे

Recommended Video

Salman Khan ill co-actor Pooja Dadwal gets Financial help from Ravi Kishan | FilmiBeat

लगातार सुर्खियों में चल रही सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में दिखाई दी अभिनेत्री पूजा डडवाल इन दिनो टीबी की बीमारी से जूझ रही है और मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। मिली जानाकारी के मुताबित पूजा के पास इलाज के पैसे नही है और उन्होने सुपरस्टार सलमान खान को इसके लिए संदेश पहुंचाया था कि वो उनकी मदद करें।

शायद सलमान खान को तो उनका ये मैसेज नहीं मिला पर भोजपूरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन उनकी मदद को आगे आए है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है जिसमे रवि किशन ने पूजा के लिए अस्पताल में पैसो से भरा हुआ लिफाफा और फलों की टोकरी भेजी थी।

salman khan, ravi kishan, सलमान खान, रवि किशन

बता दे कि रवि किशन अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए आए थे तब उनको इस बात का पता चला था। 1995 में आई फिल्म वीरगति में सलमान खान और उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री लीड रोल में थे जिसमे पूजा अतुल के अपोजिट कास्ट की गई थी और उन्होने एक रोमांटिक किरदार निभाया था।

इन दिनो रवि किशन अपनी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे थे और उनको जैसे ही इस बात का पता चला वो तुरंत मदद के लिए सामने आए। बता दे कि इस एक्ट्रेस ने सलमान खान ने मदद मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया था पर शायद वो सलमान तक अभी नहीं पहुंचा है।

सलमान इन दिनों फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है और वो भारत के बाहर है। आपको बता दे कि रवि किशन और पूजा भी एक साथ फिल्म में काम कर चुके है। इस फिल्म का नाम तुमसे प्यार हो गया था और फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी।

सलमान खान के फैंस इस बात को लेकर हैरान है कि सलमान खान का इस बात को लेकर अभी तक कोई जवाब या रिसपॉंस नहीं है। हालांकि सलमान खान इन मामलो के लिए कभी पीछे नही हटते है और उनकी संस्था कई बच्चों का इलाज भी कराती है।

पूजा को टीबी है और वो बेहद कमजोर है। उनके जानकारो की माने तो पूजा गरीबी में जीवन बिता रही है और एक एक रुपए के लिए परेशान है। ऐसे मे रवि किशन के अलावा देखना ये है कि बॉलीवुड का कौन सा स्टार उनकी मदद को सामने आता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X