सलमान खान कर रहे हैं ईद 2020 की ज़बरदस्त तैयारी, सारी भंसाली अफवाहों को किया IGNORE
अपनी ईद परंपरा को जारी रखते हुए, सलमान खान जल्द ही 2020 के उत्सव की रिलीज़ के लिए एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। हाल ही में, सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि है साल 2020 की ईद भी अपने फैंस के साथ ही मनाएंगे।
ऐसा माना जाता है कि सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिसकी घोषणा करना अभी बाकी है। पिछले 2-3 दिनों से, सलमान और उनकी टीम बैक टू बैक मीटिंग कर रही है और अपना सारा फोकस इस प्रोजेक्ट में लगा रही है।

वहीं, सलमान खान के करीबी लोगों ने सहजता के साथ गोपनीयता बनाए रखी है और इसी के साथ, हाल ही में फैली सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि जब से सलमान के "इंशाल्लाह" को छोड़े जाने की खबर सामने आई है, तब से अफवाहों ने तूल पकड़ लिया है।
लेकिन सभी खबरों दर किनारे करते हुए, सलमान को लगता है कि अगर यह ईश्वर की इच्छा होती तो ऐसा ही होता जैसा फिल्म के शीर्षक से पता चलता है -इन्शाल्लाह! फैंस अभी से उत्साहित है और "भाई" की अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
फिलहाल सलमान खान की टीम अफवाहों को नज़रअंदाज़ कर अपने काम कर लग चुकी है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि संजय लीला भंसाली की टीम भी अपने अगले प्रोजेक्ट पर फोकस करना शुरू कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications