जगजीत सिंह की तरह मैं भी कोमा में जा सकता हूं : सलमान खान

Salman Khan
चौंक गये ना, हम भी चौंक गये थे जब हमने सुना था। लेकिन इस बारे में खुद सलमान ने जानकारी दी है। बिग बॉस की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने कहा कि अगर वो अपनी बींमारी का इलाज नहीं करवाते तो उनका हाल भी गजल गायक जगजीत सिंह की तरह होता। जो कि इस समय कोमा में हैं।

सलमान ने कहा कि अपनी लापरवाही और व्यस्तता के चलते वो अपना इलाज टालते आ रहे थे। लेकिन जब दर्द हद से गुजर गया तो अमेरिका इलाज के लिए पहुंचे लेकिन वहां से भी आधा इलाज कराकर आये हैं। अभी उनकी एक सर्जरी बाकी है। इसलिए खतरा अभी टला नहीं है, मैं कोमा में कभी भी जा सकता हूं।

सलमान खान के पास इन दिनों बहुत काम है। उन्हें बिग बॉस की शूंटिंग करनी है उसके बाद उन्हें यशराज प्रोडक्शन की फिल्म एक था टाइगर...जो कि कैटरीना के साथ है उसकी शूटिंग के लिए आउटडोर जाना है।

मतलब ये कि सलमान के पास काम बहुत ज्यादा है जिसे छोड़कर वो जा नहीं सकते हैं। इसलिए वो दर्द को सह रहे हैं। हालांकि सल्लू मियां का कहना है कि वो पहले से काफी बेहतर है। और अपना ध्यान रख रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान पिछले सात सालों से वो ईजेमिनल न्यूरोग्लिया से पीड़ित है,लेकिन उनका कहना है कि वो 60 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X