'भारत' के लिए मैंने सुलतान से भी 10 गुना ज्यादा मेहनत किया है- सलमान खान
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 70 साल की कहानी कहती है। लिहाजा, सलमान को भी फिल्म में पांच अलग अलग रूप दिये गए हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा- मैंने इस फिल्म के लिए दूसरी फिल्मों की तुलना में 10 गुना ज्यादा मेहनत किया है।
सलमान ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा- मैं इस वक्त दबंग के तीसरे पार्ट की शूटिंग कर रहा हूं। इसके अलावा भारत रिलीज होने वाली है। इसमें मेरे किरदार की लाइफ के अलग-अलग फेज दिखाए गए हैं। 9 से 27, 27 से 35, 35 से 45 और 45 से 70 वर्ष की आयु तक सफर दिखाया गया है। जिसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है।

सुपरस्टार ने कहा, सुल्तान में भी मैंने मेहनत की थी। मगर इस फिल्म में मैंने जितना काम किया है वो बाकी फिल्मों की तुलना में 10 गुना ज्यादा है क्योंकि यहां अलग अलग लुक्स अपनाने थे। जिसके लिए आपको कभी वजन कम करना पड़ता है तो कभी बढ़ाना भी पड़ता है। साथ ही ये सब काफी कम समय में ही करना था। पहले ये सब आसान था, मगर अब मुश्किल लगता है।


Click it and Unblock the Notifications