Salman Khan- मैने शहनाज से मूव ऑन करने के लिए कहा था, इसका मतलब ये नहीं है कि..

salman khan, shehnaaz gill

सलमान खान के जो दोस्त और करीबी होते हैं उनके लिए वो अक्सर काफी इमोशनल रहते हैं और देखा जाता है कि वो अच्छी सलाह ही देते हैं। इस वक्त वो शहनाज गिल को लेकर चर्चा में है जिनके लिए उन्होने कहा था कि मूव ऑन कर जाए।

हालांकि उनकी इस बात के बाद से कई तरह के सवाल चल रहे हैं। इसी को लेकर आप की अदालत में उनसे सवाल पूछा गया था, तब उन्होने कहा कि, मैने मूव ऑन करने के लिए कहा था, ब्रिंग इट ऑन के लिए नहीं।

दरअसल सलमान खान का मतलब था कि, बेचारी लड़की सिडनाज को लेकर इतना टेंशन में थी और दुखी थी। इस वजह से कहा था कि आगे बढ़ो चलो। सलमान खान ने कहा, ''मैने मूव ऑन के लिए कहा था, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं था कि, शादी कर लो और बच्चे पैदा कर लो। मतलब था कि इससे निकलो।''

शहनाज के लिए सलमान खान की ये चिंता लोगों को पसंद आती है और अक्सर कहा जाता है कि सलमान खान उनको काफी प्यार भी करते हैं। इस वक्त चर्चा है कि शहनाज गिल और राघव जुयाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और काफी जल्दी ये आधिकारिक ऐलान भी करने वाले हैं।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में साथ काम करने के बाद दोनों चर्चा में आए थे। ऐसी खबरें हैं कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और आज दोनों का अफेयर हैं।

हालांकि उनकी तरफ से किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सलमान खान ने इशारों में काफी कुछ बता दिया था। इस फिल्म इन दोनों के अलावा पलक तिवारी, विनाली भटनागर, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे सितारे भी धमाका करते नजर आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X