सलमान के बदले सुर कहा 200-300 करोड़ी क्लब में भरोसा नहीं

बॉक्सऑफिस पर सौ करोड़ क्लब का ट्रेंड शुरू करने वाले सुपरस्टार सलमान खान पूरे एक साल के बाद पर्दे पर चमकने को तैयार हैं फिल्म जय हो के साथ। सलमान की इस होम प्रोडक्शन फिल्म का दर्शक बेताबी और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने एक इवेंट में कहा था कि शाहरूख खान ने उन्हे अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से हरा दिया लेकिन कोई बात नहीं मेरी फिल्म जय हो आने दीजिेये सारे हिसाब बराबर हो जायेंगे।

सलमान ने यह बात इसलिए कही थी क्योंकि चेन्नई एक्सप्रेस ने उनकी फिल्म एक था टाइगर से ज्यादा बिजनेस कर लिया था। मतलब की 200 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाया था।

लेकिन अब वो ही सलमान खान अपनी फिल्म की रिलीज के चंद रोज पहले कह रहे हैं कि उन्हें 200-300 करोड़ी क्लब में भरोसा नहीं है, उनका मकसद केवल दर्शकों को मनोरंजित करना होता है।

वह दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन देना चाहते हैं इसके अलावा उन्हें औऱ किसी चीज की अपेक्षा नहीं होती है। अब सलमान मियां ऐसा क्यों कह रहे हैं यह तो वह ही बेहतर जानते होंगे लेकिन एक बात तो सबको ही पता है कि सलमान मियां ने ही बॉक्सऑफिस पर सफलता का मानक सौ करोड क्लब माना था।

मालूम हो कि सुहैल खान की फिल्म 'जय हो' का नाम पहले 'मेंटल' था। जय हो एक सोशल रिलेटेड थीम पर बेस्ट फिल्म है जिसमें सलमान खान ने एक मास हीरो का किरदार निभाया है। ये फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। जय हो फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्ट फिल्म स्टालिन की रीमेक है। जिसमें चिरंजीवी ने मुख्य भू्मिका निभाई थी। फिल्म में सलमान संग डेजी शाह और सारा खान हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X