सलमान खान ने कहा- मैं एवरेज एक्टर हूं, बस भगवान की कृपा से फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है
सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जिन्होंने 3 दशकों से बॉलीवुड पर राज किया है। आज भी सलमान खान की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर फैंस की ईद तो सलमान फिल्म के बिना अधूरी रहती है। बैक टू बैक सलमान फिल्में भी साइन कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में उन्होंने बयान दिया है कि- मैं एक औसत एक्टर हूं।
हाल ही में डीएनए से इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी स्टारडम पर खुलकर बातें की। सलमान खान ने कहा, मैंने कई बार लोगों को कहते सुना है मुझे एक्टिंग नहीं आती। मेरे साथ सीन ये है कि मैं औसत टैलेंट और लक की वजह से टिका हुआ हूं। मुझे भी नहीं पता कैसे, मगर मैं कर रहा हूं. मेरे फिल्में हिट और फ्लॉप होती रहती हैं। भगवान की कृपा से मेरी फैन फॉलोइंग तगड़ी है।

फैंस पर बात करते हुए दबंग खान ने कहा- दर्शक पैसा देकर मेरी फिल्में देखने जाते हैं। वे टीवी पर भी मुझे देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा वे मुझे शो में भी देखते हैं। मुझे नहीं पता ये कब तक चलेगा.. मगर जब तक चल रहा है मेरा पूरा प्रयास अपना बेस्ट देने पर है। चाहे मैं किसी भी शारीरिक या मानसिक परेशानी से गुजरुं। अगर हमको ये फॉरम्यूला पता होता कि क्या करने से क्या चलेगा, तो बात ही कुछ और होती। हम हर चीज को granted ले लेते।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications