महिला ने सलमान को बुलाया भाईजान, इतरा कर बोले- भाईजान सिर्फ उनके जिनको हम बहन बनाना चाहते हैं.. बाकियों के तो

Salman Khan Funny Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए फिल्मफेयर अवार्ड्स को होस्ट करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मीडिया से मुखातिब होते हुए इस दौरान सलमान खान ने कई और मुद्दों पर बात की साथ ही जमकर मस्ती मजाक भी किया। सलमान खान की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के काफी सारे क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक क्लिप हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसे देखने के कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है साथ ही सलमान खान की अदाओं का भी दीवाना हुआ जा रहा है।
दरअसल, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला ने सलमान खान को भाईजान कहकर पुकारा। इसपर सलमान खान ने जो रिएक्शन दिया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और नेटिजंस सलमान के इस वीडियो को बार बार प्ले कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला सलमान खान से अपना सवाल शुरू करते हुए कहती है, "सलमान सर आप पूरे इंडिया के भाईजान हैं, आपको जो धमकियां मिलती है उससे कैसे..." महिला का सवाल पूरा हुए बिना ही सलमान खान का मजेदार रिएक्शन शुरू हो जाता है। सलमान खान बीच में ही शानदार एक्सप्रेशन देते हुए कहते हैं, "पूरे इंडिया के भाईजान नहीं है... किसी की जान भी है हम। बहुत सारों की जान भी हैं, समझे।"
इतना ही नहीं सलमान खान आगे कहते हैं, "अरे भाईजान उनके लिए हैं जिनके भाई हैं.. और भाईजान उनके लिए है जिनको हम बहन बनाना चाहते हैं।" सलमान का इस रिएक्शन पर वहां मौजूद लोगों के हूटिंग और तालियां बजा दीं। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बहुत जल्द रिलीज के लिए तैयार है। ईद के मौके पर हर साल की फैंस को सलमान खान की ईदी यानि के नई फिल्म रिलीज का इंतजार रहता है। ऐसे में सलमान भी अपने फैंस की ये ख्वाहिश पूरी करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications