IIFA 2023: 'धक्का मारने' वाले वीडियो के बाद, सलमान खान ने विक्की कौशल दी जोरदार झप्पी, वीडियो वायरल

salman-khan-hugs-vicky-kaushal-at-iifa-rocks-green-carpet-after-his-bodyguard-mistreats-vicky-video

Salman Khan hugs Vicky Kaushal at IIFA: बीते दिन सलमान खान के सिक्योरिटी द्वारा अभिनेता विक्की कौशल को धक्का मारने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ। यहां तक कि विक्की ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। और अब, ग्रीन कार्पेट के एक वीडियो में सलमान विक्की को गले लगाते दिख रहे हैं।

सलमान जाकर विक्की के गले मिलते हैं

सलमान खान और विक्की कौशल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ग्रीन कार्पेट पर अपनी सिक्योरिटी के साथ वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं कुछ दूरी पर विक्की एक इंटरव्यू दे रहे हैं। तभी सलमान खान पीछे से जाकर पहले विक्की के कंधे पर हाथ रखते हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं। सलमान खान और विक्की कौशल एक-दूसरे से कुछ सेकेंड बात करते हैं और फिर आगे सलमान आगे बढ़ जाते हैं।

Recommended Video

Vicky Kaushal, Salman Khan IIFA Viral Video पर Vicky Kaushal का Reaction | Salman Hug Vicky Kaushal

वायरल वीडियो पर फैंस ने जताया था गुस्सा

गौरतलब है कि, बीते दिन आईफा से जो वीडियो में वायरल हो रहा था, उसमें विक्की कौशल पास से गुजरते सलमान से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उन्हें इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड्स ने हल्का धक्का मारकर विक्की को साइड कर देते हैं।

वीडियो में विक्की के चेहरे के एक्सप्रेशंस भी साफ नजर आते हैं। वो दूसरी बार भी हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान उन्हें पहचान नहीं पाए और निकल जाते हैं। इस वीडियो पर फैंस ने काफी नाराजगी दिखाई और सलमान पर गुस्सा निकाला था।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan vicky kaushal iifa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X