ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों के बीच हुआ एक जादू, सलमान ने जाकर अभिषेक को दी जोर से जादू की झप्पी

Abhishek Bachchan Salman Khan

Abhishek Bachchan Salman Khan Hug: मनोरंजन जगत के सफल निर्माताओं में से एक आनंद पंडित ने 21 दिसंबर को अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर सितारों से सजी एक पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में इंडस्ट्री के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन इस पार्टी में कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे बार-बार देखने पर भी लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बारे में फैंस कभी सपने में भी नहीं सोच पा रहे थे। जो काम कोई ना कर सका, वो काम आनंद पंडित की इस बर्थडे पार्टी में हो गया। जी हां, सलमान खान को पार्टी में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ गर्मजोशी से गले मिलते हुए देखा गया। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें बिग बी और अभिषेक बच्चन जन्मदिन मनाने वाले पंडित के साथ मंच पर खड़े हैं। सोनू निगम का प्रदर्शन तब हुआ जब सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला उनसे मिलने और अभिवादन के लिए मंच पर शामिल हुए, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। सलमान खान ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को गले लगाया। यही नहीं, अभिषेक और सलमान के बीच काफी बातचीत भी हुई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जब से अभिषेक बच्चन की नजदीकियां ऐश्वर्या राय से बढ़ी थीं, तब से ही अभिषेक और सलमान के बीच में बात होना बंद हो गई थी। हर मौके पर ये दोनों एक-दूसरे को नजरअंदाज ही करते नजर आए। अभिषेक की शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि सलमान ने अभिषेक को गले लगाया हो। आपको बता दें, सलमान और ऐश्वर्या कभी रिलेशनशिप में हुआ करते थे लेकिन उनका रिश्ता एक बदसूरत मोड़ पर आकर खत्म हुआ था। सलमान ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ा, जिनमें से एक विवेक ओबेरॉय भी थे। विवेक ने सलमान पर इल्जाम लगाए थे कि एक्टर ने उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी। विवेक से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या को अभिषेक ने प्रपोज कर दिया और फिर दोनों की झट मंगनी पट ब्याह हो गया। अभिषेक और ऐश्वर्या की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम अराध्या है। लेकिन इस बीच अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X