Salman Khan की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम, घर के आगे बनाई गई बुलेटप्रुफ दीवार, VIDEO VIRAL

Salman khan house galaxy apartment increase security: सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसा एक्टर हैं जिनकी धाक पूरी इंडस्ट्री पर चलती है। बता दें कि जब से लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाई थी तब से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
सलमान खान के घर का वीडियो वायरल
लेकिन कुछ महीनों बाद सलमान खान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से यह तो साफ हो गया कि इतनी सुरक्षा काफी नहीं है। सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया। घर के आगे CCTV कैमरों की लाइन, बुलेटप्रुफ कार और पर्सनल बॉडीगार्ड तक सलमान खान ने रखे, लेकिन हाल ही में सलमान खान के घर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
घर के चारों तरफ बनाई घर बुलेटप्रुफ दीवार
जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर की बालकनी, खिड़कियां और दरवाजों को बुलेटप्रुफ कर दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूर पूरे घर को बुलेटप्रुफ दीवार से कवर करते नजर आ रहे हैं। NDTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के सिक्योरिटी सिस्टम को हाईटेक किया है और घर के चारों तरफ CCTV कैमरे लगाए का आदेश है।
पिछले साल अप्रैल में हुई थी घटना
आपको बता दें कि पिछले साल अप्रैल को सुबह तड़के 5 बजे के करीब सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। 4 राउंड फायर किए गए थे जिसे सलमान खान के घर के बाहर लगे कैमरे में देखा गया। बता दें कि मुंबई पुलिस सलमान खान कि सुरक्षा को लेकर तमाम तैयारियां कर रही है। सलमान खान के घर के बाहर भी दिन रात पुलिस निगरानी रखे हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











