सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का वो कनेक्शन? इस स्टार का भी जिक्र! जानिए कौन है भाईजान का दुश्मन

Salman Khan House Firing News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर आज तड़के हुई दो-तीन राउंड फायरिंग के बाद हर कोई शॉक्ड है। जहां मुंबई पुलिस ने दबंग खान के घर की सुरक्षा पहले से कई गुना बढ़ा दी है तो वहीं हर कोई इस फायरिंग के पीछे की थ्योरी जानने के लिए बेसब्र है।
बाइक पर आए फायरिंग करने वाले कौन थे और किसके इशारे पर फायरिंग कर रहे थे ये डिटेल्स तो फिलहाल सामने नहीं आई हैं लेकिन पुलिस मामले की तफतीश में जुट चुकी है। इस फायरिंग के तार पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर फायरिंग से जोड़े जाने लगे हैं। दरअसल, साल 2023 के नवंबर महीने में पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद उनके फेसबुक अकाउंट पर एक धमकी भरा मैसेज भी आया था। उसमें सलमान खान का भी जिक्र किया गया था।
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यूरोप से जो धमकी भरा मैसेज भेजा गया था उस मैसेज में लिखा था कि बहुत सलमान खान भाई-भाई करता फिरता है। अब तेरा भाई भी तुझे नहीं बचा पाएगा। ये भी मत समझना कि दाऊद या फिर कोई भाई तुझे बचा लेगा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तूने जो कहा वो भुलाया नहीं जा सकता है। इसका सबक तो तुझे पक्का मिलेगा। जिस देश में भागना चाहता है, भाग जा लेकिन मौत को कोई वीजा नहीं चाहिए होता है।
जान लें कि इसी धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दे दी थी। लेकिन आज सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 3 राउंड फायर करने की जानकारी पुलिस को मिली है। ये आज सुबह करीब 5 बजे के आसपास की घटना है। फायरिंग करने वाले लोग कौन थे इसकी जांच की जा रही है। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी सलमान खान को धमकी दे चुका है। हालांकि, आज की फायरिंग के पीछे कौन है इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। किन लोगों का इनके पीछे हाथ है। ये जांच का विषय है। अभी तक किसी ने फायरिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस मुस्तैद है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात लोग बाइक पर आए थे और फायरिंग की।


Click it and Unblock the Notifications