सलमान के घर पर फायरिंग करने वाला शख्स आया सामने, बेधड़क बोला- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

सलमान खान के घर आज सुबह हुई गोलीबारी की खबर ने हर एक को हैरान कर दिया है। पुलिस अभी भी इस हादसे की जांच कर रही है, लेकिन हाल ही में इस हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। या यूं कहें कि जिसने गोली चलवाई उस शख्स ने एक और चेतावनी दी है। दरअसल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने यह कबूल किया है कि उसने ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाई है।
लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने दी चेतावनी
अमेरिका में मौजूद अनमोल बिश्नोई ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए हादसे की जिम्मेदारी ली है। इसी के साथ ही अनमोल बिश्नोई ने धमकी भी दी है। हाल ही में एक वॉर्निंग भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अनमोल बिश्नोई सलमान खान को खुली चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि 'ऊं जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ अलग फैसला जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये सब तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ, हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखिरी वॉर्निंग है। इसके बाद गोली खाली घर पर नहीं चलेगी।'
पोस्ट में हैं इनके भी नाम
अनमोल बिश्नोई के इस पोस्ट के अंत में लिखते हैं कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को तुमने भगवान मान रखा है। उनके नाम के हमने कुत्ते पाले हुए हैं। बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं जय श्री राम भारत सलाम शाहिदा। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बारड़ा, रोहित गोदारा, काला जठेड़ी।
पिछली साल भी मिली थी धमकी
आपको बता दें कि पिछली साल भी सलमान खान को कुछ इस तरह की चेतावनी मिली थीं। जिसके बाद ही सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली थी, लेकिन इसके बाद भी सलमान खान को मेल के द्वारा भी धमकाया जा चुका है। पिछली बार भी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था। उन्होंने यह भी कह था कि ये मत सोचना की तुम हमें मूर्ख बना पाओगे। दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमारी पहुंच से बचा नहीं सकता है। तुम्हें कोई बचा नहीं सकता। फिलहाल तो इन धमकियों के बाद सलमान खान का परिवार, दोस्त और फैन्स घबराए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












