..................... salman khan house firing cctv footage of suspected shooters surfaces hours after gunshots fired - Hindi Filmibeat

सलमान खान के घर गोलियां चलाने वाले बाइकर्स का CCTV फुटेज आया सामने, बेधड़क करते गए तीन राउंड फायरिंग

salman khan

Salman Khan House Firing CCTV Footage: सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले बाइकर्स CCTV फुटेज सामने आ गया है। फूटेज में दो बाइक सवारों को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया है। वीडियो आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा है। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में दो बाइक सवार स्पीड में जाते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि, इन बाइक सवारों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने की जांच में ये CCTV फूटेज पुलिस के हाथ लगा है।

रविवार, 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक्टर के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की और फरार हो गए। चश्‍मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था और वह मोटरसाइकिल पर सवार थे। वो तेजी से आए, अंधेरे में गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ कम से कम तीन गोलियां चालाईं और भाग गए। बताया जाता है क‍ि इस घटना के दौरान सलमान खान घर पर ही मौजूद थे।

सलमान खान के घर के बाहर यह गोलीबारी तब हुई है, जब एक्‍टर को लगातार धमकियां मिलती रही हैं। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार जान से मारने की धमकी दी है। इस बाबत एक्‍टर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सरकार ने सलमान को Y-प्लस सिक्योरिटी दी है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो अज्ञात व्यक्तियों ने बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह के समय गोलीबारी की थी। हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेजी से आए और अंधेरे और सुनसान सड़क पर जाने से पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में तीन गोलियां चलाईं।

वहीं, इस घटना के बाद एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि सुबह पांच बजे का ये वाकया है। जब दो लोगों ने 3 राउंड फायरिंग की। जानकारी मिलते ही मौके पर टीम पहुंची और क्राइम ब्रांच भी जांच के लिए आई। वह आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा था कि सलमान खान उन टॉप 10 टार्गेट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खत्म करने की योजना बनाई थी, अभिनेता की कुख्यात 1998 काले हिरण शिकार घटना का हवाला देते हुए, जिसने गैंगस्टर के अनुसार, बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया था।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X