Salman Khan के घर फाइरिंग करने वालों को पुलिस ने धर दबोचा, गिरफ्त में आकर फड़फड़ाते दिखे आरोपी

Salman Khan House Firing Case: कुछ दिन पहले सलमान खान के मुंबई स्थित अपार्टमेंट पर चार गोलियां चली थीं। इस घटना से मीडिया में एक तरह की सनसनी फैल गई और खान परिवार इस गोलीबारी से हैरान है। अब मामले में नया अपडेट सामने आया है। दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गुजरात में गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मुंबई लाया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान के घऱ फायरिंग करने वालों को पुलिस ने पकड़ा हुआ है और उनके मुंह पर काला कपड़ा बांध कर गाड़ी में बैठा रही है। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, दोनों आरोपियों ने मुंबई के पनवेल में एक फ्लैट किराए पर लिया और गोलीबारी की योजना बनाने से पहले रेकी भी की थी। मुंबई पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तस्वीरें जारी करने के कुछ घंटों बाद, पुलिस ने उन्हें गुजरात के भुज इलाके में भागते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल जांच अभी जारी है और यह देखना होगा कि इन गोलीबारी के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है।
खान परिवार है परेशान
इस बीच, खान परिवार ने अरबाज खान के माध्यम से एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वे गोलीबारी से स्तब्ध और बेहद परेशान हैं और केवल प्रार्थना करते हैं कि आरोपियों को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले।
रोती नजर आईं राखी
सलमान खान के घर हुई फायरिंग से राखी सावंत भी सदमे में आ गई हैं और अब वो हाथ जोड़कर लॉरेन्स बिश्नोई से सलमान के जान की भीख मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं, 'मत करो न मेरे भाई के साथ, प्लीज.. मैं हाथ जोड़ती हूं आप लोगों से मिन्नते करती हूं। उन्होंने बहुत लोगों का घर बचाया है.. बहुत गरीब लोगों का भला किया है.. क्या मिलेगा आप लोगों को? प्लीज.. मत करो..मत करो.. मैं हाथ जोड़ती हूं आप लोगों के सामने.. ऐसा मत करो..'
वीडियो में राखी सावंत फूट-फूटकर रोती आगे कह रही हैं, 'उनके एंजियो की वजह से बहुत सारे घर चलते हैं। कितने गरीबों का वो भला करते हैं। मेरे जैसों की मदद की और मेरी मां का इलाज कराया है उन्होंने। मैं हाथ जोड़ती हूं प्लीज उन्हें बख्श दो।'


Click it and Unblock the Notifications