Salman Khan पर फायरिंग करने के लिए बिश्नोई गैंग ने रखा था 25 लाख का इनाम, नाबालिग लड़कों को काम पर लगाया

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर गोलीबारी मामले में एक नई चार्जशीट में कुछ चौंकाने वाले डिटेल सामने आए हैं। इसमें कहा गया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने एक्टर को मारने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम जारी किया था और उसने 'सिद्धू मूसेवाला स्टाइल' में उनकी मर्डर की प्लानिंग बनाई थी।
इस साल अप्रैल में, दो बाइक सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई राउंड फायरिंग की और बाद में पता चला कि यह बिश्नोई का काम था, जिसका एक्टर के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा है।
चार्जशीट के अनुसार, बिश्नोई गैंग ने एक्टर के मर्डर के लिए 25 लाख रुपये का ठेका जारी किया था और उन्होंने अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 तक कई महीनों तक इसकी प्लानिंग बनाई थी। इतना ही नहीं, बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान से हथियार और फायरआर्म्स लाने की भी प्लानिंग बनाई थी, जिसमें एके-47, एके-92, एम16 राइफलें और तुर्की की बनी हुई जिगाना पिस्तौल शामिल थी - वह हथियार जिसका इस्तेमाल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए किया गया था।
चार्जशीट के अनुसार, 18 साल से कम उम्र के लड़कों को सलमान की हत्या का काम सौंपा गया था और वे गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई के ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ कि सलमान की एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए लगभग 70 लोगों को लगाया गया था, और निगरानी नेटवर्क पूरे शहर में फैला हुआ था, जिसमें उनका मुंबई वाला घर, पनवेल फार्महाउस और यहां तक कि गोरेगांव फिल्म सिटी भी शामिल था।
अपने घर पर हमले के बाद सलमान मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे, जहां उन्होंने कहा था कि वह अपने और अपने परिवार के सदस्यों पर लगातार मिल रही धमकियों से थक चुके हैं। दूसरी ओर, बिश्नोई गैंग के नेता लॉरेंस बिश्नोई ने पहले दावा किया था कि सलमान की हत्या करना उसके जीवन का 'अंतिम लक्ष्य' था।


Click it and Unblock the Notifications