Ira Khan की शादी से पहले Salman Khan ने दिया खास तोहफा, गैलेक्सी में नजर आया आमिर खान परिवार!

आमिर खान की आयरा खान की शादी को लेकर चर्चे हैं। इस वक्त कई तरह के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन सलमान खान भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं और अपने बेस्ट फ्रेंड की बेटी की शादी को स्पेशल बना रहे हैं।
खबर है कि सलमान खान ने आयरा की मेंहदी सेरेमनी के लिए अपने घर गैलेक्सी में फंक्शन रखा था। यही कारण है कि परिवार समेत आमिर खान को सलमान खान के घर में देर रात स्पॉट किया गया।
सलमान खान ने शादी से पहले ये तोहफा आयरा को दिया है और इस शादी को और भी खास बना दिया है। आयरा आज यानि बुधवार को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन की बात करें तो इस दौरान आमिर खान की पहली पूर्व पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव को स्पॉट किया गया था।
कुछ घंटों बाद, पूरा परिवार अभिनेता सलमान खान के घर पर शादी से पहले के जश्न में शामिल हुआ। आमिर को बेटे और उभरते अभिनेता जुनैद के साथ देखा गया जब दोनों एक कार में एक साथ पहुंचे।
किरण और आमिर के बेटे आजाद को भी अपनी मां के साथ कार में आते देखा गया। आमिर खान, उनकी मां ज़ीनत हुसैन, पूर्व पत्नी किरण राव, और उनके बेटे आज़ाद राव खान, साथ ही रीना दत्ता से आमिर की पहली शादी से बेटे जुनैद खान को इरा की शादी से पहले पपराज़ी वीडियो में देखा गया था।
इस दौरान सभी के लुक्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हालांकि सलमान खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आयरा और नुपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती थीं।


Click it and Unblock the Notifications