शर्टलेस सलमान खान ने की घोड़े की सवारी, 54 की उम्र में गजब की बॅाडी देख फैंस हैरान !
सलमान खान हमेशा से किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन एक वजह है जो उन्हें अपने फैंस के और करीब ले आती है। वो हैं उनका फिटनेस। जी हां, सलमान खान ने कोरोना लॅाकडाउन के दौरान अपने फार्म हाउस से कई तस्वीरें पोस्ट की। जहां पर वह कभी गाते हुए दिखाई दिए।
तो कभी सलमान ने खेती भी की। इस बार उन्होंने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीर साझा कि है उसने फैंस को वाहवाही करने का एक नया मौका दे दिया है। इस तस्वीर को देखने के बाद आप भी कह देंगे कि फिटनेस हो तो सलमान खान जैसा हो वरना ना हो। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर पोस्ट की।

शर्टलेस होकर सलमान घुड़सवारी करते हुए दिख रहे हैं। वह काले घोड़े पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस नए फिट लुक को लेकर फैंस उनकी तस्वीर के नीचे ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं। 54 की उम्र में सलमान खान की इस फिटनेस से आप नजर नहीं हटा पायेंगे। फिलहाल काम के लिहाज से देखा जाए तो सलमान खान के खाते में आने वाले दिनों एक्शन फिल्मों की भरमार है।
राधे में सलमान का जबरदस्त एक्शन फैंस देखने के लिए बेताब हैं। तो वहीं टाइगर जिंदा है की नई सीरीज को लेकर भी एक्शन का स्तर ऊंचा करने की प्लानिंग चल रही है। यानी कि आने वाले साल में सलमान खान एक्शन करते हुए अपने फैंस को जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। ज्ञात हो कि इस वक्त सलमान खान लोकप्रिय कंट्रोवर्शियल टीवी शो बिग बॅास 14 होस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications