रेडी के सलमान पर दबंग का साइड इफेक्ट नहीं

फिल्म के गानों में तो असिन और सलमान काफी अच्छे लग रहे हैं, लोगों ने इनको नोटिस भी करना शुरू कर दिया है। असिन ने कहा है कि इस फिल्म में बेहद नयापन है। मुझे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि ये मेरी तीसरी हिंदी फिल्म है उम्मीद करती हूं कि लोग मुझे और फिल्म को पसंद करगें। सलमान के बारे कसीदे पढ़ते हुए असिन ने कहा वो एक महान अभिनेता हैं।
ये फिल्म तब आ रही है जब उनकी फिल्म दबंग ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। उन्हें आज सुपर स्टार कहा जाता है लेकिन जब वो सेट पर आते हैं तो एक नार्मल व्यक्ति की तरह ही दिखायी देते हैं। असिन ने कहा सलमान के साथ काम करने में उन्हें कभी भी उनमें दबंग का साइड इफेक्ट दिखायी नहीं दिया। असिन ने कहा सलमान खान एक उम्दा अभिनेता तो हैं ही बेहतरीन इंसान भी है। आपको बता दें कि रेडी 3 जून को प्रदर्शित हो रही है।
;

Click it and Unblock the Notifications











