सलमान हिट एंड रन केस: कमाल खान की गर्लफ्रैंड मीडिया के सामने..खोला रहस्य!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान हिट एंड रन केस में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखे गए। बहरहाल, इस मामले में सलमान खान को पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई और फिर हाई-कोर्ट से उन्हें उसी दिन जमानत भी दे दी गई। अदालत की अगली सुनवाई जून में होनी है।

kamaal khan

बहरहाल, सलमान के केस से कई लोग जुड़े हैं। लेकिन इनमें से एक हैं सिंगर कमाल खान, जो कि सलमान के दोस्त भी थे। रिर्पोट्स की मानें तो एक्सिडेंट की रात, कमाल खान सलमान के साथ कार में मौजूद थे। कमाल इस केस के चश्मदीद गवाह हैं, जिन्होंने शुरूआती पूछताछ में बयान दिया था कि गाड़ी सलमान ही चला रहे थे।

लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उसके बाद से कमाल खान गायब हैं। किसी ने उन्हें नहीं देखा और किसी से उनका कोई संपर्क नहीं है। अब जबकि कमाल खान का गायब होना काफी रहस्यपूर्ण है, उनकी गर्लफ्रैंड शिल्पी शर्मा मीडिया के सामने आई हैं।

PIC: एक नहीं, दो नहीं, यहां हैं चार- चार सलमान खान.. जानिए क्या!

शिल्पी बताती हैं कि 'कमाल इस पूरे हिट एंड रन केस काफी परेशान थे। यदि उनसे कभी इस केस से संबंधित कोई भी बात की जाती थी तो वे बुरी तरह भड़क जाते थे। इसीलिए मैंने कभी उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं की।'

शिल्पी ने आगे बताया कि वे कमाल से इस घटना के दो सालों के बाद मिली थीं। दोनों अपनी करियर की शुरूआत कर रहे थे और तभी नजदीक आए थे। सबकुछ सही था, लेकिन हिट एंड रन केस से कमाल काफी परेशान थे।

5 बातें: जो सलमान खान के लिए 5 सालों में भी नहीं बदलेगी!

फिर शिल्पी ने सीधे कहा कि, '2008 की बात है, जब कमाल अचानक ही गायब हो गए। मैं हैरान थीं। कई दिन बीते, महीने बीते.. लेकिन कमाल वापस नहीं आए। उसके बाद से रिलेशनशिप से विश्वास उठ गया और मैं अकेली थी।

बहरहाल, शिल्पी भी कमाल के इस अचानक गायब होने की वजह से काफी हैरान हैं और उम्मीद करती हैं कि वह बेहतर होंगे। वहीं, हम भी उम्मीद करते हैं कि इस बॉलीवुड सिंगर की वापसी जल्द ही हो जाए। बाकी सलमान खान के हिट एंड रन केस में आगे क्या मोड़ आता है, यह 15 जून को सामने आएगा।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X