#HitAndRun: सलमान की सज़ा की मांग कर रहा पीड़ित परिवार
हाल ही में सलमान खान को हिट एंड रन केस में मुंबई हाईकोर्ट ने सारे आरोपों से बरी कर दिया है और अब इस फैसले के विरोध फिल्म स्टार सलमान खान के खिलाफ पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के सलमान खान को बरी करने के फैसले को पलटने की मांग की है।
गौरतलब है कि घटना में शेख नुरुल शफीक की मौत हो गई थी। अब शफीक की विधवा और बेटे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने सलमान को बरी करने के फैसले में गंभीर चूक की है।
पीड़ित परिवार की मांग है कि हाईकोर्ट का फैसला पलटा जाए, सलमान को जेल भेजा जाए। नूरउल्लाह की विधवा की हालत खराब है और वो घरों में काम करती है जबकि बेटा मजदूरी कर रहा है। उन्हें इस केस में मुआवजा नहीं मिला, लिहाजा मुआवजा दिलाया जाए।
जानिए इन पीड़ितों का सच नूरउल्लाह खान के परिवार और दोस्तों की ज़ुबानी -


Click it and Unblock the Notifications











