#HitAndRun केस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...सलमान की आफत या राहत?
सुलतान से ठीक एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान के हिट एंड रन केस पर नया अपडेट दे दिया है। अब ये सलमान खान के लिए राहत लेकर आएगा या आफत, ये तो वक्त ही बताएगा। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की अपील स्वीकार कर ली जो उन्होंने सलमान खान की रिहाई के खिलाफ डाली थी।
[#WANTED: ''मैंने सलमान खान को माफ किया...पर मेरे पिता को किसने मारा?'']
मुंबई सेशंस कोर्ट ने इस मामले में मई 2015 में एक्टर को 5 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में सलमान को बरी कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी।

हिट एंड रन मामले में मुंबई कोर्ट से बरी हैं सलमान
इस साल अप्रैल में सलमान खान ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वो 2002 में हुई दुर्घटना के समय अपनी कार टोयोटा लैंड क्रूजर को नहीं चला रहे थे, जिसमें एक आदमी की मौत हो गई थी।
[LESSON: अगर सलमान खान फैन हैं, तो इन बातों पर करिए अमल]
लेकिन पुलिस इस मामले में उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद मुंबई हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। इसके बाद सलमान खान के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए सवाल उठाया था कि क्या इस हादसे का कोई ज़िम्मेदार नहीं था?
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि वो फास्ट ट्रैक सुनवाई करें लेकिन SC ने इनकार कर दिया और कहा कि अगर वो फास्ट ट्रैक सुनवाई चाहते हैं तो उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) से आग्रह करना चाहिये।


Click it and Unblock the Notifications













