Hit and Run Case सलमान की बेल रहेगी जारी..नही जाएंगे जेल!
सलमान खान के 2002 के हिट एंड रन केस का फैसला 6 मई को हुआ जब सलमान खान को मुजरिम करार दिया गया। जिसेक बाद हाईकोर्ट ने सलमान खान की बेल की याचिका को मंजूर करते हुए उन्हें रिहा कर दिया।
लेकिन हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ इस केस के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कॉंस्टेबल रविंद्र पाटिल की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायक की कि सलमान खान की बेल को रद्द कर दिया जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को नामंजूर कर दिया है।
बीजेपी लीडर की तरफ से भी सलमान खान की बेल को नामंजूर करने की याचिका दायर की गयी थी जिसे भी सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है।
साल 2002 में 28 सितंबर की रात को सलमान खान की गाड़ी रेंज रोवर के नीचे आकर फुटपाथ पर सोते हुए एक आदमी की मौत हो गयी थी और वहीं चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे।
salman khan hit and run case supreme court court bollywood सलमान खान हिट एंड रन केस सुप्रीम कोर्ट केस कोर्ट बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications

