#HitAndRun फैसला: कोर्ट ने दी सलमान को राहत, ना हैं दोषी, ना ही सज़ा!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान के हिट एंड रन केस में मुंबई हाई कोर्ट आज फैसला सुनाने वाली है लेकिन इससे पहले कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि सलमान खान कोर्ट में मौजूद रहे। सलमान खान के कोर्ट पहुंचते ही मुंबई हाईकोर्ट ने हिट एंड रन केस फर फैसला सुना दिया है।
कोर्ट का कहना है कि सलमान खान को दोषी कहना गलत है और कोर्ट ने उन्होंने 2002 हिट एंड रन केस के सारे आरोपों से बरी कर दिया है।

- मामले में हाईकोर्ट का कहना है कि दूसरे पक्ष ने इतनी दलीलें नहीं पेश की हैं कि सलमान खान को उसके भरोसे दोषी करार दिया जा सके। हाईकोर्ट सलमान खान के आने का इंतज़ार कर रही है और उसके बाद फैसला सुनाएगी।
[ALSO READ: हिट एंड रन केस से एक दिन पहले ऐश्वर्या ने खोले थे राज़] - मुंबई पुलिस सलमान खान के कोर्ट पहुंचने के लिए सुरक्षा के सारे इंतज़ाम कर रही है। सलमान खान अपने शूटिंग स्थल पर बॉम्बे हाई कोर्ट के निकल चुके हैं। सलमान खान के प्राइवेट सुरक्षा गार्ड्स को कोर्ट पहुंचने का आदेश दिया गया है।
[ALSO: सलमान और उनके 10 गोलमोल बयान]
- इस मामले में सलमान खान को कल बड़ी राहत मिली थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे सबूत नहीं मिले हैं कि हादसे के वक़्त सलमान खान गाड़ी चला रहे थे। गवाह ने उन्हें गाड़ी से निकलने के बाद दो बार गिरते देखा और इससे अंदाज़ा लगाया कि वो नशे में हैं।
[ALSO: हिट एंड रन केस टाइमलाइन]
- इसके साथ ही हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि इस बात के भी सुबूत नहीं मिले हैं कि हादसे के वक़्त सलमान नशे में थे। हाईकोर्ट के ऐसा कहने से सलमान खान को बड़ी राहत की उम्मीद होती दिख रही है।
More from Filmibeat
salman khan salman khan jail hit and run case mumbai high court सलमान खान सलमान खान जेल हिट एंड रन मुंबई हाईकोर्ट


Click it and Unblock the Notifications












