अप्रैल फूल के दिन जज ने बनाया सलमान को फूल, हिट एंड रन केस की सुनवाई टली!
सच तो ये है कि लगातार इस केस की सुनवाई के टलने से सलमान खान के परिवार की मुश्किलें खत्म होने की बजाय टलती जा रही हैं। सभी चाहते हैं कि इस केस का फैसला आ जाए और सलमान खान बच जाएं। अगर वो मुजरिम हैं तो उन्हें सजा हो। लेकिन कहीं ना कहीं लोगों को इस बात का डर है कि अगर सलमान खान पर ये आरोप साबित हो गये तो कहीं उनके सुपरस्टार सलाखों के पीछे ना चले जाएं। संजय दत्त के समय भी लोगों ने काफी दुआएं मांगी थीं लेकिन कानून ने उन्हें सजा दी और आज वो सलाखों के पीछे हैं। सलमान के फैन्स नहीं चाहते कि सलमान खान के साथ ऐसा कुछ भी हो।
न्याय नहीं लोगों को सलमान से चाहिए पैसा!
आज की सुनवाई को लेकर कहीं ना कहीं लोगों के अंदर ये बात थी कि आज भी ये सुनवाई टल जाएगी। कुछ लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कहा कि आज अप्रैल फूल के दिन सलमान खान के केस की सुनवाई है। बहुत खूब, आखिर ये केस लोगों को फूल ही तो बना रहा है। सलमान खान को हर बार नयी तारीख दे दी जाती है। कानून भी एक मजाक ही बन गया है और सलमान खान को भी बार बार कोर्ट में बुलाकर उन्हें भी बेवकूफ बना रहे हैं ये लोग। आखिर कब तक कानून इस तरह से खुद का ही मजाक उड़वाता रहेगा। आखिर कब तक नेताओ और एक्टरों पर लगे आरोपों को मजाक की तरह लिया जाएगा। आखिर कब तक।
Did You Know- सलमान खान ने जिन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी और जिस आदमी की उस हादसे में मौत हो गयी उसके परिवार वालों पर ये आरोप है कि वो सिर्फ सलमान खान से पैसे चाहते हैं। उन्हें न्याय से कोई मतलब नहीं है। तभी ये केस इतना लंबा चल रहा है क्योंकि सलमान खान का कहना है कि वो पैसे नहीं देंगे।


Click it and Unblock the Notifications












