..................... Salman Khan Hit and Run case: case adjourned till July 20! - Hindi Filmibeat

हिट एंड रन: 'बजरंगी भाईजान' रिलीज.. और सलमान खान को मिलेगा झटका!

[बॉलीवुड न्यूज] 2002 हिट एंड रन केस मामले में सलमान खान फिलहाल जमानत पर रिहा हैं। बहरहाल, एक बार फिर इस केस पर सुनवाई टाल दी गई है। बता दें, इसी महीने यानि की 13 जुलाई को इस केस पर सुनवाई होनी थी।

salman khan

खबरों की मानें तो अब इस हिट एंड केस पर सुनवाई की डेट टाल कर 20 जुलाई कर दी गई है। कोई इस खबर से खुश हुआ हो या न हुआ हो, सलमान खान को तो एक बड़ी राहत महसूस हुई होगी। याद दिला दें, 17 जुलाई को सल्लू भाई की बहुप्रतीक्षित फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज होने वाली है।

.. जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ को कहा था 'बेवकूफ'!

इस केस में सलमान खान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। लिहाजा, सलमान समेत फैंस को भी डर है कि कहीं सुनवाई के बाद सलमान को जेल न जाना पड़ जाए। इधर, बजरंगी भाईजान सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वहां 3 दिनों बाद सलमान को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

फिलहाल, सलमान बजरंगी भाईजान के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वहीं, सलमान की प्रेम रतन धन पायो भी नवंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X