..................... Salman Khan Hit and Run Case- Witness is getting threatening calls - Hindi Filmibeat

सलमान खान के केस में गवाह को मिल रही हैं धमकियां

Salman Khan Hit and Run Case- Witness is getting threatening calls
सलमान खान के हिट एंड रन केस में कानून का शिकंजा सलमान खान पर कसता ही चला जा रहा है। 28 अप्रैल को मुंबई के सेशन कोर्ट में शुरु हुई सुनवाई के दौरान गवाहों के ना मौजूद होने पर कोर्ट ने 6 मई का दिन सुनवाई के लिए मुकर्रर किया। 6 मई को सलमान खान को भी चारों गवाहों के साथ ही कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया और इन चारों गवाहों में से दो गवाहों ने सलमान खान को अदालत में पहचानते हुए कहा कि हादसे के दिन सलमान खान ही वहां मौजूद थे। उन्ही की लंबी गाड़ी का बंपर दुकान के शटर से टकराया और चारों तरफ शीशे ही शीशे फैल गये।

दूसरे गवाह ने बताया कि हादसे के बाद सलमान खान अपनी गाड़ी से निकले तो इतने नशे में थे कि बाहर निकलते हुए वो चल भी नहीं पा रहे थे। मौकाए वारदात से वो भाग गये। दोनों गवाहों द्वारा सलमान खान को पहचाने जाने से सलमान खान की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। सलमान खान के ही केस के एक गवाह मुस्लिम शेख ने बताया कि उन्हें सलमान खान के खिलाफ बयान ना देने के लिए धमकियां मिल रही हैं। मुस्लिम शेख ने बताया कि रविवार की रात से ही उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं। धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम नहीं पता लेकिन उसने कहा कि पाचं लाख रुपये लेकर वो इस केस से किनारे हो जाए।

मुस्लिम शेख ने हालांकि इन धमिकयों से ना डरते हुए सलमान खान के केस को लेकर अपना मह्तवपूर्ण बयान दिया। सलमान खान अपनी दोनों बहनों अर्पिता और अल्विरा के साथ कोर्ट में मौजूद थे। अब देखना है कि कोर्ट सलमान खान के केस पर क्या फैसला लेती है। फिल्हाल लोग यही दुआ कर रहे हैं कि उनके चहेते सुपरस्टार सलमान खान पर कोई मुसीबत ना आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X