..................... Salman Khan hit and run case update prosecution rejected driver's statement - Hindi Filmibeat

Hit and Run case update 13 साल बाद क्यों आया सलमान खान का ड्राइवर!

सलमान खान के हिट एंड रन केस की आज सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने आज कई सवाल उठाए जिनके जवाब फिल्हाल सलमान खान के वकील ने नहीं दिये। पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान के ड्राइवर अशोक ने आकर कहा कि सलमान नहीं वो गाड़ी चला रहा था।

Salman Khan hit and run case update prosecution rejected driver's statement

जिसपर सरकारी वकील ने कुछ सवाल उठाए-

1- इस पूरे केस में अभी तक सलमान खान के ड्राईवर अशोक का कोई जिक्र ही नहीं था। इतने दिनों से केस चल रहा है। लेकिन जैसे ही आरोपी कड़घरे में आया। उसके के बाद अचानक ड्राईवर सामने आया।

2- ड्राईवर अशोक पूरी तरह झूट बोल रहा है। वो ऐसा क्यूं कर रहा है ये जानना बेहद जरुरी है।

Top Controversies विराट संग अफेयर से लेकर लिप सर्जरी तक अनुष्का रहीं सुर्खियों मे!

3- कांस्टेबल रविन्द्र पाटिल ने अपने बयान में कहा था की सलमान खान गाड़ी चला रहे थे।

7 Mistakes और बदल गयी कैटरीना की जिंदगी

4- ड्राईवर का कहना है की कार का ट्रायर बस्ट होने की वजह से गाड़ी पर से कंट्रोल खो गया और गाड़ी फुटपथ पर चली गई। लेकिन मुझे यहाँ कहना है की कॉर्स एक्समिनाशन के दौरान ये बात रिकॉर्ड पर है की गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम था। जिससे ये बात साफ हो जाती है की जिस गाड़ी में ये सिस्टम होता है उस गाड़ी के ब्रेक एकसाथ लगते है और गाड़ी स्किड नहीं करती याने की ड्राईवर का तर्क पूरी तरह गुमराह करने वाला बयान है। लैंड क्रुसर गाड़ी फुल्ली लोडेड गाड़ी है।

5- गाड़ी में इंडीकेशन सिस्टम भी लगा हुआ है। अगर ऐसा कुछ होता है तो गाड़ी के डिसप्ले पर दिख जाता है और ऐसा कुछ दिखने के बाद भी अगर ड्राईवर ने इंडीकेटर की ओर ध्यान नहीं दिया तो ड्राईवर की बड़ी गलती है।

6- गाड़ी में रेडियल टायर लगे थे। जो चलती गाड़ी में इतनी जल्दी नहीं फटते और पंचर भी नहीं होते है। क्यूंकि उन्हें इस तरह की तकनीक से बनाया गया है।

7- पिछले 13 साल से केस कोर्ट में चल रहा है। सलमान कभी जेल गए कभी कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। इतने दिनों तक ड्राईवर सलमान की गाडी भी चला रहा था। लेकिन सलमान ने कभी नहीं कहा की तुम पुलिस, कोर्ट या मीडिया में जाकर सच बताओ। सलमान के पिता ने जैसे अभी अशोक को सच बताने को कहा पिछले 13 सालो तक क्यों नहीं कहा। साथ ही सलमान के परिवार से ड्राईवर अशोक को प्यार मिल रहा था ये जानते हुए की इसकी करतूतो की सजा उनके परिवार का लड़का भुगत रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X