HIT & RUN: नया मोड़, कॉन्स्टेबल गायब, सलमान थे बिना लाइसेंस!

सलमान खान की हिट एंड रन केस की सुनवाई अब लगातार होने वाली है। 25 फरवरी को इस पर फैसला आना है। खबर है कि उनके हिट एंड रन केस में विटनेस एक कॉन्सटेबल गायब है। हालांकि उसे कोर्ट में हाजिरी देकर अपना बयान दर्ज कराना था पर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

salman-khan

कई लोगों की मानें तो सल्लू भाई मुश्किलों से घिर सकते है। आरटीओ ऑफिसर के बयान के अनुसार घटना के दौरान साल 2002 में सलमान के पास ड्राइविंग लाइसेंस नही था। आरटीओ के पुराने रिकॉर्ड की जांच पड़ताल में यह सामने आया है।

मामले को जांच पड़ताल कर रही ब्रांदा पुलिस ने आरटीओ ऑफिसर के बयान रिकॉर्ड किए। पुलिस के अनुसार, आरटीओं ऑफिसर ने पाया कि उस समय सलमान के पास अपने नाम का कोई ड्राइविंग लाइसेंस नही था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सारे रिकॉर्डस खंगालने के बाद आरटीओ ऑफिसर ने कहा कि 2002 में एक्टर किसी भी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस धारक नही थे। वहीं यह भी खबरें है कि पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत है कि सलमान ने 2006 में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान मामले को लेकर कोर्ट ने पुलिस को आरटीओ ऑफिसर के बयान दर्ज करने का आदेश दिया था। सलमान पर 2002 में शराब पीकर बांद्रा के फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार से कुचलने का आरोप है जिसमें से एक की मौत और चार लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X